धरती का स्वर्ग- श्री माता वैष्णो देवी कटरा
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ HINDU SHRINES ब्लॉग पर आपका स्वागत है। ये हमारा पहला ब्लॉग है इस में हमने माता वैष्णो देवी तीर्थ के बारे में बताया है।माता वैष्णो देवी मंदिर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। माता वैष्णो देवी जी मंदिर हिन्दू धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण मंदिर है। माता वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू राज्य के कटरा में त्रिकुटा पर्वत ( तीन पर्वतों) के बीच में स्थित है । MATA VAISHNO DEVI BHAWAN TRIKUTA HILLS माता वैष्णो देवी भवन परिसर में स्थित गुफा में पिंडी रूप में विराजमान है जिसके दर्शन मात्र से भक्तों के दुख दूर हो जाते है और मां की असीम किरपा से खुशियां प्राप्त करते है।माता वैष्णो देवी की स्वयंभू तीन मूर्तियां हैं। देवी काली (दाएं), सरस्वती (बाएं) और लक्ष्मी (मध्य), पिण्डी के रूप में गुफा में विराजित हैं। इन तीनों पिण्डियों के सम्मिलित रूप को वैष्णो देवी माता कहा जाता है। ...