धरती का स्वर्ग- श्री माता वैष्णो देवी कटरा
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
HINDU SHRINES ब्लॉग पर आपका स्वागत है। ये हमारा पहला ब्लॉग है इस में हमने माता वैष्णो देवी तीर्थ के बारे में बताया है।माता वैष्णो देवी मंदिर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। माता वैष्णो देवी जी मंदिर हिन्दू धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण मंदिर है। माता वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू राज्य के कटरा में त्रिकुटा पर्वत ( तीन पर्वतों) के बीच में स्थित है ।
![]() |
| MATA VAISHNO DEVI BHAWAN TRIKUTA HILLS |
माता वैष्णो देवी भवन परिसर में स्थित गुफा में पिंडी रूप में विराजमान है जिसके दर्शन मात्र से भक्तों के दुख दूर हो जाते है और मां की असीम किरपा से खुशियां प्राप्त करते है।माता वैष्णो देवी की स्वयंभू तीन मूर्तियां हैं। देवी काली (दाएं), सरस्वती (बाएं) और लक्ष्मी (मध्य), पिण्डी के रूप में गुफा में विराजित हैं। इन तीनों पिण्डियों के सम्मिलित रूप को वैष्णो देवी माता कहा जाता है।
इस मंदिर से बहुत भक्तों की श्रद्धा जुड़ी हुई है और हर साल माता के दर्शन करने वालो की संख्या में वृद्धि हो रही है। 2023 में 1 करोड़ से भी ज्यादा भक्तों ने यहां पर मां का दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।
अगर आप भी 2024 में माता के दर्शन के लिए जा रहे है या जाना चाहते है तो यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगी।
माता वैष्णो देवी कैसे पहुंचें - माता वैष्णो देवी भारत के सब स्थानों से रेल , रोड और वायु मार्ग से जोड़ा है। रेल के द्वारा आपको अपने शहर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा (station code -svdk) के लिए ट्रेन बुक करनी है। कटरा स्टेशन के लिए भारत के हर कोने से ट्रेन आती है । रेल मार्ग यहां पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका है।
इसके इलावा आप वायु मार्ग से कटरा के सबसे नज़दीक जम्मू एयरपोर्ट के लिए उड़ान ले सकते हो। एयरपोर्ट से कटरा करीब 70km दूर है। यहां से टैक्सी से कटरा आ सकते है।
सड़क मार्ग से भी आप आराम से अपने निजी वाहन या बस के माध्यम से कटरा आ सकते है । कटरा का जम्मू नेशनल हाईवे से जुड़ा हुआ है ।
रहने खाने की व्यवस्था- माता वैष्णो देवी मैं रहने के लिए कटरा में होटल या फिर माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा संचालित भवन में आप अपने रहने की बुकिंग करवा सकते है। भवन या अर्धकुमारी में भी रूम या डॉरमेटरी ले सकते है बस उसके लिए आपको एडवांस में बुकिंग लेना होगा।
खाने के लिए कटरा में बहुत अच्छे रेस्टोरेंट और ढाबा उपलब्ध है। इसके अलावा यात्रा मार्ग में आपको जगह जगह खाने पीने का समान कैंटीन या कियोस्क पर बहुत वाजिब दाम पर श्राइन बोर्ड द्वारा दिया जा रहा है।
वैष्णो देवी यात्रा से जुड़ी कोई भी और जानकारी प्राप्त करने के लिए कॉमेंट जरुर करे ।।
जय माता दी ।। जय मां वैष्णो देवी जी।।

Comments
Post a Comment